विदेश

1 सितंबर से 5 रुपए सस्ता हो जाएगा पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी आएगी कमी, हर 15 दिन में जारी होगा इंधन का नया रेट

इस्लामाबाद

महंगाई की मार झेल रही जनता को अगले महीने से बड़ी राहत मिलने वाली है। जी हां सितंबर महीने की शुरुआत से ही कई चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा जो सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर असर डालेगा। इनमें एक पेट्रोल-डीजल के रेट, गैस की कीमत सहित अन्य कई चीजें हैं जिसमें आम जनता को 1 सितंबर से राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि 1 सितंबर से पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल के दाम में 6 रुपए की कटौती होने वाली है। वहीं, गैस के दाम में कटौती किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरे पाकिस्तान में 1 सितंबर से पेट्रोल के दाम में 6 रुपए की गिरावट आने वाली है। साथ ही डीजल भी यहां 6 रुपए सस्ता हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इंधन के नए दाम 1 सितंबर से ही लागू कर दिए जाएंगे। बात करें कैरोसिन की तो इसके भाव में भी गिरावट आने की संभावना है। बता दें कि 15 अगस्त को ही में सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की थी। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसक चलते ऐसा फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply