देश

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंफाल और कांगपोकपी में बवाल

इंफाल

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. बलवाइयों ने राजधानी इंफाल और कांगपोकपी की सीमा के नजदीक बवाल काटा है. इसके अलावा हेंगजांग में भी फायरिंग की सूचना मिली है.बताया जा रहा है कि इंफाल के सेकमाई इलाके में कथित तौर पर कुकी पक्ष के अज्ञात बदमाशों ने 2 प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया. इसी बीच सूत्रों के मुताबिक दूसरी तरफ से कुकी गांव हेंगजांग में फायरिंग की सूचना भी मिली है. बता दें कि मणिपुर में पिछले एक महीने से ज्याद समय से जातीय हिंसा जारी है. इसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुईं.

See also  बुथ में काम करने वाले को मिलेगी जगह - देवकुमार पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply