देश

असम में 13 साल की पोती के साथ 72 वर्षीय दादा ने किया दुष्कर्म, बेटे की शिकायत के बाद गिरफ्तार

गुवाहाटी

असम के हैलाकांडी जिले में 72 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग पोती से दुसकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शख्स के बेटे ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय पोती के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया, जब उसके माता-पिता दूर थे और उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। हैलाकांडी सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “उसका बयान लेने के बाद, हमने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और जांच शुरू कर दी है।” हैलाकांडी डीएसपी लीना डोले ने कहा कि मामले की जांच फिलहाल चल रही है।

See also  पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा: नालपुर के पास एक्सप्रेस ट्रेन के 4 कोच पटरी से उतरे, राहत और बचाव का काम शुरू

Related Articles

Leave a Reply