देश

कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए:LoC से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के पास सुरक्षाबलों ने रविवार को 3 आतंकियों को मार गिराया। तीनों लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। मामले में जांच जारी है। अभी भी एनकाउंटर जारी है।

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

इससे पहले 22 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया था। घटना गोहलन इलाके में हुई थी।

वहीं, 19 जून को जम्मू-कश्मीर के बारामूला के हादीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी मारे गए, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए।

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?
भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की लोकेशन शेयर की है।

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की लोकेशन शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply