छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता की डंडे से पीट पीटकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से हमलाकर हत्या कर दी. आरोपी मानसिक रोग बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक को थाने लाकर से पूछताछ कर रही है.क्या है पूरा मामला: घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है.

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में सुरडुंग गांव के रहने वाले आरोपी दिनेश साहू की अपने पिता कबीर साहू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उसने गुस्से में डंडे और फावड़े से अपने पिता पर हमला कर दिया. युवक के हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आई. जिसकी वजह से आरोपी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

मानसिक रोगी बताया जा रहा आरोपी: पुलिस की पूछताछ के दौरान गांववालों ने आरोपी को मानसिक रोगी बताया है. हत्या की वजह क्या थी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

“आरोपी मानसिक रोगी है. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर पूछताछ की जा रही है. हत्या करने की वजह जानने की कोशिश जारी है.” – याकूब मेनन, टीआई, जामुल

Related Articles

Leave a Reply