छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को रस्सी से बांधकर लोगों ने इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, छह लोगों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर किया गया गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी रायपुर में एक तालिबानी सजा का मामला सामने आया है, यहां चोरी का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दे डाली। लोगों ने पहले तो युवक के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, मामला मंदिर हसौद थाना के चंदखुरी बस्ती का है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार रात चंदखुरी बस्ती निवासी तुलाराम धीवर के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान इलाके के लोगों ने युवक को पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मामले की जानकारी मंदिर हसौद थाना की पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक का नाम राजेश रैला बताया जा रहा है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply