देश

नौकरी में मिली प्रमोशन तो मांग करने लगा दहेज….नही मिली दहेज तो गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव को टुकड़ों में बांटा

नालंदा

दिल को दहला देने वाली यह घटना बिहार के नालंदा जिले की है. हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा गांव में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या की और फिर शव के कई टुकड़े करते हुए उसे दफना दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ससुराल में नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है. परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो बेटी काजल की खोजबीन शुरू की गई. परिजनों ने पुलिस के सहयोग से कई दिनों तक काफी खोजबीन की. इस दौरान हिलसा के नोनिया विगहा के एक खेत में ही जमीन में दफनाया हुआ शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया. घटनास्थल से काजल के शव को पेट्रोल छिड़ककर जला देने के भी निशान मिले हैं.

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

पटना जिले के सलिमपुर निवासी अरविंद सिंह की पुत्री काजल कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा निवासी जगत प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के साथ 27 जून 2020 को हुई थी. शादी के वक्त संजीत कुमार रेलवे में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत थे. उनका हाल में ही टीटीई के पद पर प्रमोशन हुआ था. संजीत का प्रमोशन होते ही दहेज के रूप में चार लाख की और मांग की जाने लगी. मृतका के परिजनों ने बताया कि इसी साल फरवरी में 80 हजार रुपये दे दिए थे फिर भी और राशि न देने पर संजीत कुमार ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी काजल की हत्या कर दी.

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

मामले की तफ्तीश के लिए पहुंचे हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका के पिता अरविंद सिंह ने पति संजीत कुमार समेत कुल 5 लोगों पर बेरहमी से काजल की हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

Related Articles

Leave a Reply