छत्तीसगढ़

पिता ने अपने ही 2 साल के बेटे को डुबा कर मारा, देखें मामला

धमतरी

अपने दो साल के मासूम को तालाब में डुबोकर एक पिता ने मौत के घाट उतार दिया. हत्या किन कारणों से की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि आरोपी पिता को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोरिद वार्ड में शिवराम साहू 40 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है. आरोपी का दो साल का एक बच्चा भी था, जिसका नाम देवांशु था. गुरुवार की शाम बच्चा अपने घर से अचानक गायब होई गया था. उसी समय से उसका पिता भी लापता था. ईधर जब घर के अन्य सदस्य दोनों की तलाश में निकले तो पिता वार्ड के नाचना तालाब के पास लेटा हुआ था. पिता से जब बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि, वह बच्चे को तालाब में डूबाकर उसे मार दिया है. ये सुनकर वहां मौजूद सभी हैरान रह गये. इस घटना की खबर जब पूरे वार्ड में फैली तो सनसनी मच गई, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई. वहीँ इस मामले में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी पिता मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही आगे की जांच पुलिस कर रही है.

See also  लापता सीओ होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़ा गया...निलंबित

Related Articles

Leave a Reply