देश

चंपई सोरेन बने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

रांची

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन बन गए हैं. वो राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड को नया सीएम मिल गया है. चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम हैं. वो सरायकेला से विधायक हैं. इससे पहले हेमंत सरकार में भी वो मंत्री थे. चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली है. दोनों ही हेमंत सरकार में भी मंत्री थे. चंपई सोरेन ने उन पर भरोसा जताया है.

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जामा विधायक सीता सोरेन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वहीं शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुजी से मुलाकात करने के लिए मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर गए. वहां उन्होंने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन के बाहर समर्थकों ने जमकर नारे लगाए.

See also  लखनऊ में दर्दनाक हादसा… दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, 5 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर शीशा तोड़कर भागा

चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. चंपई कैबिनेट में हेमंत मंत्रिमंडल के ही दो पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए आलमगीर और सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली. मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्ताधारी दल के विधायकों को एकजुट रखने की है. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद अब तक इस काम को करने में वे सफल साबित हुए हैं. राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया है. लिहाजा, आने वाले 10 दिन चंपई सोरेन के लिए चुनौती भरे होंगे.

Related Articles

Leave a Reply