देश

भीषण सड़क हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 36 लोग घायल

बाराबंकी

शुक्रवार रात जनपद के देवा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि जबकि तीन दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हुए हैं।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक में बुरी तरह फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया जा सका। मौके पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने बाद में दम तोड़ा। कुल 36 लोग इस हादसे में घायल हो गये, जिनमें कुछ महिलाएं भी घायल है। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

यह हादसा देवा थाना क्षेत्र के बदरुद्दीन गांव के पास हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीतापुर जिले से बाराबंकी के मंजीठा में स्थित नाग देवता के मंदिर जा रही थी। यह सभी श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब तीन दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply