छत्तीसगढ़

रायगढ़ मेडिकल कालेज हास्पिटल में गार्डो की घूसखोरी और अभद्रता उन पर पड़ी भारी, तीन पर जुर्म दर्ज

रायगढ़

गेट पास के नाम पर अवैध रूप से रुपए की मांग तथा अभद्रता करने के प्रकरण का वीडियो प्रसारित। गौरतलब हो कि मेडिकल कालेज में रायगढ़ समेत पड़ोसी राज्य तथा जिले के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनजर उपचार के लिए आते है। लेकिन कई तरह के असुविधा का उन्हें सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में बीते दिन सारंगढ़ से प्रसव के लिए महिला अपने पति और परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ पहुंची थी। जहां गेट पर तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने महिला के परिजनों से गेट पास के नाम पर अवैध रूप से 100-100 रुपए की मांग की।

इसके बाद एक दूसरी महिला भर्तीरत मरीज को देखने के लिए आई थी यहां भी गार्ड महिला से तू तड़ाक, अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। महिला ने इसका विरोध भी किया तब भी ये नही माने। ऐसे मे महिला अपमान का घुट सहते हुए बैंरग लौट गई। इस तरह की दो घटना को आंखों देखी, देखने वाले ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वट्सप ग्रुप ने प्रसारित कर दिया। इससे अस्पताल प्रबंधन तथा प्रशासनिक स्तर में हलचल मचाकर रख दिया।

See also  भारत की शर्मनाक हार......पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर रचा इतिहास

घटना संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर गोयल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर गोयल ने कहा कि ऐसा कृत्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग अस्पताल में इलाज कराने आने आते हैं, उनसे अस्पताल में प्रवेश के नाम पर पैसा लेना न केवल अनैतिक है बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही होगी।बहरहाल इस घटना में लिप्त बाह्य स्त्रोत बुंदेला सिक्योरेटॉस बिलासपुर के तीन सुरक्षा गार्डों रविशंकर गौतम, ओमप्रकाश पटेल, सिवेन्द्र शुक्ला पर चक्रधर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वर्जन

शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय से संबद्ध संत बाबा गुरूघासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात बाह्य स्त्रोत बुंदेला सिक्योरिटी के तीन सुरक्षा गार्ड द्वारा जो निःशुल्क अटेण्डर पास के लिए अवैध रूप से 100- 100 रुपए लेकर चिकित्सालय में मरीज एवं परिजनों को प्रवेश देने का मामला संज्ञान में आया। जिस पर अपराध दर्ज कराया गया है।

See also  दो माह बाद खुला राज हत्या का राज: बेटी से बात करने की पर मार दिया, युवक को मारकर पेड़ से लटकाया

डा मनोज मिंज, अस्पताल अधीक्षक मेकाहारा रायगढ़

Related Articles

Leave a Reply