छत्तीसगढ़

“साय सरकार ने पीडीएस राशन में कटौती की, आदिवासी विरोध न करें, इसलिए पुराने कार्ड से दे रहे राशन: कवासी लखमा

जगदलपुर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने हैं. ऐसे में चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है. कांग्रेस लगातार भाजपा की साय सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रही है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है.

राशन में बड़ी कटौती करने के आरोप: कवासी लखमा ने कहा, “सारी योजनाओं से साय सरकार ने पिछले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरें हटा दी है. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर वाले पुराने राशन कार्ड से राशन का वितरण अब जारी है. जबकि राशन कार्ड के नवीनीकरण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर वाले राशन कार्ड से राशन का वितरण किया जाना था.”

See also  हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक, सवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

भूमकाल की तर्ज पर आंदोलन की चेतावनी: कवासी लखमा ने आग कहा, “चुनाव के बाद मुख्यमंत्री साय के फोटो वाले राशन कार्ड से राशन का वितरण होगा. जिस तरह से सरकार ने राशन में कटौती की है, उससे आदिवासियों में नाराजगी है. आदिवासी सरकार के खिलाफ भूमकाल की तर्ज पर आगामी दिनों में आंदोलन करेंगे.”

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

दरअसल, कवासी लखमा आदिवासियों के बड़े राजनेताओं में से एक हैं. लखमा बीजेपी पर कई बार कृतरह तरह के आरोप लगाते रहे हैं. इस दफा भी उन्होंने राशन में कटौती करने का आरोप साय सरकार पर लगाया है. साथ ही कही है कि आदिवासियों की नाराजगी के डर से साय सरकार अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो वाली पुरानी राशन कार्ड से राशन दे रही है.

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

“प्रदेश सरकार ने पीडीएस के तहत बंटने वाले राशन में बड़ी कटौती कर दी है. लोग इसका विरोध न करे, इसलिए प्रदेश सरकार ने पुराने राशन कार्ड से राशन वितरण का निर्णय लिया है.” – कवासी लखमा, कांग्रेस प्रत्याशी, बस्तर लोकसभा सीट

Related Articles

Leave a Reply