छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, बीच मोहल्ले में चलाई 3 गोली

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या कर दी गई है. आरोपियों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता पर गोली चलाई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सरेआम हत्या: नारायणपुर के बखरुपारा में सोमवार रात 10 बजे की घटना है. बाइक सवार कुछ लोगों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस पर एक एक कर तीन गोली चला दी. जिससे विक्रम बैस गंभीर रूप से घायल हो गया. बैस को तुंरत जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

अज्ञात आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस: कांग्रेस नेता विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ था और नारायणपुर परिवहन संघ का सचिव था. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने तीन टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है.

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

बस्तर में नेताओं की हत्या: घटना को फिलहाल नक्सल मामले से नहीं जोड़ा जा रहा है. हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा चुनाव 2024 के दो दिन पहले 17 अप्रैल को नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी. हत्या के बाद नक्सलियों ने इलाके में पर्चे फेंके और बैनर बांधे और भाजपा नेता पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया. इससे पहले विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भी नक्सलियों ने कई भाजपा नेताओं को निशाना बनाया.

See also  नाबालिग के साथ बर्बरता मामला : जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा, पीड़ित बच्चे का जाना हालचाल, दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

चुनाव प्रचार के दौरान 8 भाजपा नेताओं की हत्या नक्सलियों ने की. अज्ञात अपराधियों ने नारायणपुर के बखरूपारा में युवक को सिर में गोली मारी. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम विक्रम बैस है.3 टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.- प्रभात कुमार, नारायणपुर एसपी

Related Articles

Leave a Reply