छत्तीसगढ़

सुकमा के जंगल में भीषण मुठभेड़: एक नक्सली ढेर

सुकमा

सुकमा के जंगल में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। जवानों को सूचना मिली थी कि, सुकमा के टेटराई तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। डीआरजी के जवान तुरंत एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकल पड़े। शनिवार तड़के सुबह नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हुई। मुंहतोड़ कार्रवाई देखकर नक्सली मौके पर से भाग गए। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। वहीं इलाके में जवानों का सर्च अभियान जारी है।

नक्सली का शव समेत अन्य सामान बरामद

सर्चिंग के दौरान जवानों ने मृत नक्सली के शव समेत अन्य नक्सल सामान बरामद किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि, जवानों की वापसी के बाद ही और अपडेट मिल सकेगा।

See also  Indigo की फ्लाइट रद्द होने से यात्री हैरान-परेशान, काउंटर में तैनात कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा

Related Articles

Leave a Reply