छत्तीसगढ़

QR कोड से मनरेगा की जानकारी सुलभ कराने पर पंचायत विभाग को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, CM साय ने किया सम्मानित

रायपुर। राज्य में डिजिटल नवाचार और पारदर्शी शासन की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार QR कोड के माध्यम से मनरेगा की जानकारी आमजन तक सुलभ कराने की अभिनव पहल के लिए प्रदान किया गया। महात्मा गांधी नरेगा (Mahatma Gandhi NREGA) आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री साय के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

बता दें कि विभाग द्वारा विकसित QR कोड आधारित मनरेगा सूचना प्रणाली से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजनाओं की जानकारी अब सीधे नागरिकों की पहुंच में है। इस प्रणाली के माध्यम से मजदूरी भुगतान, स्वीकृत कार्य, प्रगति की स्थिति सहित मनरेगा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मोबाइल पर स्कैन करते ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे न केवल सूचना प्राप्ति सरल हुई है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और त्वरित जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

1 सितंबर से शुरू हुई इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 4.25 लाख से अधिक बार QR कोड स्कैन किए जा चुके हैं, जो इस नवाचार पर जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से शिकायतों में कमी आई है और ग्रामीणों को सीधे प्रमाणिक जानकारी मिलने से भ्रांतियां भी दूर हुई हैं।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह पहल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और डिजिटल माध्यमों के जरिए योजनाओं को आमजन के और करीब लाने का सफल उदाहरण है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का यह प्रयास भविष्य में अन्य योजनाओं के लिए भी डिजिटल पारदर्शिता का मॉडल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply