छत्तीसगढ़

कूद जाओ.. सुनते ही मर्दों ने ‘ड्राइवरलेस’ पिकअप से लगाई छलांग, 19 चिताओं के सामने जीवित बचे जोड़ीराम धुर्वे की आंखों देखी

कबीरधाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में 19 आदिवासी महिलाओं की मौत की असली भयावहता मंगलवार को सामने आई है। जीवित बचे लोगों ने बताया कि कैसे ड्राइवर ब्रेक फेल होने की बात कहते हुए चिल्लाते हुए कूद गया। ड्राइवरलेस पिकअप एक चट्टान से नीचे गिर गई। 19 लोग असमय काल के गाल में समा गए। वहीं, जो बचे हैं उनकी आंखों में वह मंजर कैद है, जिसे याद कर कांप जा रहे हैं। कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पिकअप चालक दिनेश यादव और वाहन के मालिक रामकृष्ण साहू को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

एक साथ 17 चिता जलाई गई

सेमरहा में मंगलवार को 17 मृतकों की चिता जलाई गई, जिनमें से 10 एक ही परिवार से थे। पास के सिंघारी में दो और महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। सेमरहा में शोक मनाने वालों के बीच जीवित बचे जोड़ीराम ध्रुवे सदमे में खड़े थे। अपनी पत्नी सहित अपने परिवार के 10 सदस्यों को आग की लपटों में जलते हुए देख रहे थे। उन्हें उस भयावहता के कुछ सेकंड के बारे में बात करना मुश्किल लगता है, जिसने उनके प्रियजनों को उनसे दूर कर दिया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

पिकअप में सवार थे 36 लोग

धुर्वे ने मीडिया को बताया कि उनमें से 36 लोग सोमवार को सुबह 4 बजे सेमरहा गांव से एक पिकअप में सवार होकर लगभग 25 किलोमीटर दूर बहपानी क्षेत्र में तेंदु पत्ते इकट्ठा करने के लिए निकले थे। धूप तेज होने के कारण वे दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटने के लिए वाहन में सवार हुए। पिकअप में मजदूर और तेंदु पत्तों के बड़े बंडल भरे हुए थे, जिस पर सभी महिलाएं बैठी थीं। उन्होंने बताया कि जब वाहन बंजारी घाट रोड को पार कर रहा था, तो ड्राइवर ने अचानक लोगों को नीचे उतरने के लिए चिल्लाया क्योंकि ब्रेक फेल हो गए थे।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

(साभार नवभारत टाइम्स )

Related Articles

Leave a Reply