देश

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज का 52 साल की उम्र में निधन, भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर

नई दिल्ली

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को 52 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि डेविड जॉनसन चौथी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने से मौत हो गई. वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. उन्होंने 1996 में दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे. अपने घरेलू करियर में उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 125 विकेट लिए. उन्होंने चार बार पांच विकेट और एक बार दस विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. जॉनसन भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे और घरेलू सर्किट में उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा था. 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान केरल के खिलाफ 152 रन देकर 10 विकेट लेकर उन्होंने अपनी पहचान भारतीय क्रिकेट में बना ली थी.

See also  " प. बंगाल पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती होगी", SC से ममता सरकार को लगा झटका

(साभार nd टीवी )

Related Articles

Leave a Reply