छत्तीसगढ़

महिला सरपंच को जेल : विकास कार्यों के लिए 55 लाख रुपये, ना काम कराए ना पैसे लौटाए

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी पंचायत में सरपंच ने लाखों रुपयों का गबन कर लिया। क्षेत्रीय विकास के लिए मिले पैसे को उसने अपने पास रख लिया। न काम करवाया और न ही शासन को वापस लौटाया। मामले में एसडीएम कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत भानपुरी की महिला सरपंच को शासन ने क्षेत्रीय विकास के लिए 55 लाख रुपये दिए थे। लेकिन 4 सालों तक भी सरपंच ने उन पैसों से न तो काम करवाया और न ही पैसे लौटाए। उसने सारे पैसे अपने पास रख लिए। मामले में एसडीएम कोर्ट ने सरपंच को जेल की सजा सुनाई। अब उसे 20 दिनों तक जेल में रहना होगा। 

See also  नक्‍सलियों को ड्रोन सप्‍लाई करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, विस्फोटक सहित कई सामान बरामद

Related Articles

Leave a Reply