छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में 20 लाख से ज्यादा के जेवरात की लूट, ज्वेलरी शॉप की महिला से गहने लेकर भागे नकाबपोश

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

नाकेबंदी कर लूटेरो की तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply