छत्तीसगढ़रायपुर

जनदर्शन…मुख्यमंत्री ने 13 स्टूडेंट्स को बांटा 2-2 लाख का चेक:सभी मजदूरों के बच्चे, बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में रहे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में दूसरी बार जन दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से मिल रहे हैं। वे लोगों से उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन लेकर निराकरण का आश्वासन दे रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं।

इस दौरान सीएम साय ने मजदूर नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत मजदूरों के 13 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए के चेक बांटे। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने के लिए एक लाख रुपए की राशि शामिल है। योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिकों के 10वीं एवं 12वीं में टॉप-10 सूची में रहे बच्चों को ये राशि दी गई है।

See also  अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था जन्म, पिता नरेन पंडित राजा चक्रधर के दरबारी कलाकार रहे

Related Articles

Leave a Reply