जांजगीर चांपा

जांजगीर: जिला चिकित्सालय में जल्द तैयार होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट….कमिश्नर ने किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा

बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग ने आज जिला चिकित्सालय परिसर में कोविड-19, संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए तैयार किए जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्लांट निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करें। ताकि जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़े- जांजगीर-चांपा: 31 जुलाई को जिले के 186 केंद्रों लगाया जाएगा कोविड-19 का टीका

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अवगत कराया कि ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के तैयार होने से कोविड अस्पताल के 80 बेडों में ऑक्सीजन सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी। अभी इन सभी बेड में सिलेंडर के माध्यम से आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्लांट के चालू हो जाने के बाद इन ऑक्सीजन सिलेंडर को सीएचसी और पीएचसी में शिफ्ट किए जाएंगे। इससे सीएचसी व पीएचसी में भी आक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

इसे भी पढ़े- शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से होंगी शुरू

कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय परिसर के समीप एसडीएम कार्यालय के लिए प्रस्तावित व्यापार एवं उद्योग केंद्र भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

इसे भी पढ़े- आदेश की अवहेलना: कार्यपालन अभियंता PWD को कारण बताओ नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply