खेल

Olympics 2024: आज यह 6 भारतीय तीरंदाज साधेंगे निशाना, कब और कहां देख पाएंगे मैच? जानें पूरी डिटेल

26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो रही है. इन गेम्स में भारत से 117 एथलीट जलवा दिखाने वाले है. कुल 16 खेलों में यह सभी एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे. भले ही 26 जुलाई से इन खेलों का आगाज होने वाला है, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले ही भारत ने ओलिंपिक 2024 में अपने अभियान का आगाज कर दिया है. सबसे पहले भारत के तीरंदाज जलवा दिखाने तैयार हैं. लेस इनवैलिड्स गार्डन में होने जा रहे क्वालिफिकेशन राउंड में 6 भारतीय तीसरंदाज निशाना साधेंगे. जानिए यह इवेंट कितने बजे से शुरू होंगे और कौन-कौन इनमें हिस्सा ले रहा है.

क्वालिफिकेशन में टॉप-10 में जगह पर होगी नजर

भारतीय तीसरंदाज आज अच्छा प्रदर्शन करके क्वालिफिकेशन राउंड के जरिए टॉप 10 में जगह बनाना चाहेंगे.
अनुभवी तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी के नेतृत्व में भारतीय टीम पसंदीदा ड्रॉ हासिल करने की कोशिश करेगा. क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 53 देश के 128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, हर तीरंदाज 72 तीर चलाएगा. कुल स्कोर को आधार बनाकर रविवार से शुरू होने वाली मेन नॉकआउट प्रतियोगिता के लिए वरीयता दी जाएगी.

See also  टी-20 वर्ल्ड कप 2022: अफगानिस्तान सुपर-12 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

ओलंपिक के इतिहास में भारतीय तीरंदाजों का फीका प्रदर्शन

साल 1988 में हुए ओलंपिक में पहली बार तीरंदाजी को शामिल किया गया था. सब से लेकर अब तक हर बार भारत अपने तीरंदाज उतारता है, लेकिन प्रदर्शन फीका ही रहा. इसलिए आज होने वाला क्वालिफिकेशन राउंड टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इससे पहले तक टीम इंडिया के हमेशा निचली वरीयता हासिल करती रही है, लिहाजा उसे नॉकआउट चरण में दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना पड़ता है. अगर टीम इंडिया को बढ़िया वरीयता मिलेगा तो उसका आगे का सफर आसान हो जाएगा.

इवेंट- आर्चरी इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड
भारतीय विमेंस तीरंदाजी, दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भकत
समय- दोपहर 1:00 बजे

  1. भारतीय तीरंदाजी मेंस, तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण जाधव
    समय- शाम 5:45 बजे
See also  टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर....बिना ट्रॉफी के लौटेंगे कप्तान विराट कोहली

कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

पेरिस ओलंपिक के इवेंट्स को आप जियोसिनेमा पर फ्री देख पाएंगे. आज होने वाले तीरंदाजी के खेल को स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 के जरिए टीवी पर देखा जा सकता है. साथ ही अगर मोबाइल पर इसका आनंद लेना है तो फिर जियोसिनेमा पर जा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply