खेल

ऑस्ट्रेलिया से फाइनल जंग के लिए टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची, कुछ ही देर में होगा टॉस

अहमदाबाद

रोहित शर्मा एंड कंपनी इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचने के इरादे से उतर रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताब की प्रबल दावेदार भारत मौजूदा विश्व कप में लगातार 10 मुकाबले जीत चुका है. इस विश्व कप में टीम इंडिया एकमात्र टीम है जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया. ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा विश्व कप में 2 मैचों में हार मिल चुकी है. भारतीय टीम कंगारुओं को लीग स्टेज में हरा चुकी है.

See also  13 फरवरी से दिखेगा टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच, 12 टीमें अलग तरह की लीग में पेश करेंगी चुनौती

Related Articles

Leave a Reply