छत्तीसगढ़

बाड़े में मृत मिले 20 गाय-बैल: तीन दिन से बिना चारे-पानी के बंद रखने से गई जान, कलेक्टर ने भेजी जांच टीम

बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ऐ कांजीहाउस के बाड़े में लगभग 20 गायें और बैल मृत मिले हैं। घटना लवन तहसील के ग्राम पंचायत मरदा की है। मिली जानकारी के अनुसार, फसलों की सुरक्षा के लिए ग्राम के पालतू मवेशियों (गाय, बैल, बछडा आदि) को रखने के लिए ग्रामीणों द्वारा ही मिलकर ग्राम के ही टूटे-फूटे घर को बाड़ा बनाया गया था। जिसमें मवेशियों को रखा गया। शुक्रवार 2 अगस्त को सुबह बाडा का दरवाजा को खोलने पर बहुत तेज दुर्गंध आई। तब अंदर जाकर देखने पर 16-20 मवेशी अंदर में मृत पड़े पाए गए। मृत मवेशियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

मौके पर भेजी गई जांच टीम

इस बात की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने तहसीलदार लवन, पशु चिकत्सा विभाग, सीईओ जनपद एवं संबंधित थाना लवन के पुलिस बल को मौके पर तत्काल भेजकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

See also  ललित मोदी को भारत लाना हुआ और मुश्किल, भगोड़े ने हासिल की वनुआतु की नागरिकता

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: कलेक्टर

कलेक्टर ने साफ कहा की संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एफआरआई भी दर्ज कराई जाएगी। किसी भी दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। दल को जांच कर रिपोर्ट/प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। समाचर लिखे जाने तक अंतिम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
०४

Related Articles

Leave a Reply