छत्तीसगढ़रायपुर

34 करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी धोखाधड़ी, 6 फर्जी फर्मों के नेटवर्क का पर्दाफाश

रायपुर: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने शहर में 34.23 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने के लिए फर्जी फर्मों का जाल बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया.

रायपुर में 6 फर्जी फर्मों का खुलासा: आरोपी का नाम बादल गौर है जो रायपुर का रहने वाला है. सीजीएसटी कर्मियों को जीएसटी धोखाधड़ी की जानकारी मिली. जिसके बाद सीजीएसटी कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान 6 फर्जी फर्मों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जो बिना किसी अंतर्निहित आपूर्ति के नकली चालान बनाने में सक्रिय रूप से लगे हुए थे. जांच में खुलासा हुआ कि रायपुर का रहने वाला बादल गौर फर्जी फर्मों को बनाने और उनका प्रबंधन करने का मास्टरमाइंड है.

See also  डॉक्टर को समझाइश देना पड़ा महंगा: आपत्तिजनक स्थिति में टोकने पर प्रेमी युगल ने की मारपीट

फर्जी फर्मों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भेजा गया जेल: अधिकारी ने बताया “आरोपी बादल गौर ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने के उद्देश्य से फर्जी फर्मों का जाल बनाने की बात कबूल की. ​​गौर ने 29.13 करोड़ रुपये का फर्जी क्रेडिट हासिल करने और कई अन्य प्राप्तकर्ताओं को 34.23 करोड़ रुपये देने की बात स्वीकार की.” आरोपी बादल गौर को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब तक सीजीएसटी विभाग ने छत्तीसगढ़ में 19 कर चोरों को पकड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply