छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रक्षाबंधन के दिन बिर्रा में बिजली व्यवस्था चरमराई, फीका पड़ा त्यौहार

रक्षाबंधन के दिन बिर्रा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई,जिससे लोगों गर्मी उमंस से बेहाल नजर आये,वही रक्षाबंधन का त्योहार फिका पड़ता नजर आया।

बिर्रा/संजू साहू

त्योहारी सीजन में एकबार फिर बिर्रा क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों को हलकान कर दिया,पूरा दिन गर्मी उमंस में लोग परेशान नजर आये,जिससे भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन फिका नजर आया वही लोगों में रोष देखने को मिला।

वही बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 132/33 सबस्टेशन जैजैपुर के 40MVA ट्रांसफार्मर में खराबी हो गई,जिससे बिर्रा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लाईट बंद रहा जिससे बिजली विभाग का एकबार फिर पोल खोलकर रखा दिया,त्योहारी सीजन में बिजली के आंख-मिचौली से लोग परेशान नजर आये।

Related Articles

Leave a Reply