छत्तीसगढ़रायपुर

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक, गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. सीएम निवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभयारण्य के क्षेत्रों को शामिल कर 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया है. इसके गठन की आगे की कार्यवाही के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व पर बड़ा फैसला: राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार यह निर्णय लिया गया है. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में यह अभयारण्य स्थिति हैं.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: टाइगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा. कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाइड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे. टाइगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट मिलेगा. इस बजट से क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए नए काम किए जा सकेंगे. इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

साय कैबिनेट की इस बैठक में छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व को लेकर लिए गए फैसले को अहम माना जा रहा है. इससे पर्यटन को भी छत्तीसगढ़ में बढ़ावा मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply