Uncategorized

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : तहसील कार्यालय के सामने किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किसान ने तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कटंगीपाली गांव निवासी किसान बैगारी मिरी (38 वर्ष) ने सोमवार दोपहर बरमकेला तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर जान दे दी है। सारंगढ़ क्षेत्र के ​अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रभात पटेल ने बताया कि सोमवार दोपहर जब तहसील कार्यालय के सामने मिरी के जहर पीने की जानकारी मिली तब उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में किसान की मौत हो गई। पटेल ने बताया कि किसान की मृत्यु के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दोस्तो के साथ मिलकर बनाई इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, की अभद्र टिप्पणियाँ

Related Articles

Leave a Reply