छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डायरिया ने ली दो मासूमों की जान, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. आज फिर डायरिया ने अमोदा गांव के दो मासूम बच्चों को की जान ले ली. वहीं तीन ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज चल रहा. मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम अमोदा गांव पहुंची है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

जांजगीर चांपा जिला के अमोदा गांव में 3 वर्षीय बालक और 7 वर्षीय बच्ची को रात से उल्टी दस्त हो रही थी. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा कि गांव के 3 लोगों का चापा अस्पताल में इलाज चल रहा है.

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply