छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियार का आतंक, मनेंद्रगढ़ में 4 महिलाओं पर किया हमला, अलर्ट पर वन अमला

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले के हर्रा गांव नागपुर में सियार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. बीते दो दिनों में चार महिलाओं पर सियार ने हमला किया है. सियार के हमले से महिलाएं घायल हो गई है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि हमला करने वाला प्राणी सियार है या भेड़िया इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है. वहीं वन विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है. गांव वाले इसे सियार मान रहे हैं.

4 महिला पर सियार ने किया हमला: ग्राम पंचायत हर्रा के जंगलों में बकरी चराने गईं सोनकुवर और काजल नाम की महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया. इसी तरह ग्राम सेंधा की महिलाएं जब जंगल में शरई के पत्ते तोड़ने गई तो लीलावती और प्रेमकुंवर पर भी सियार ने हमला कर दिया. इन महिलाओं को नागपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज का इंजेक्शन देकर इलाज शुरू कर दिया गया है.

See also  छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

सचिव पर लापरवाही का आरोप: गांव के सचिव धनेश्वर राय ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को लेकर मुनादी कराई है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हमलावर जानवर सियार ही है.

लोगों में खौफ का माहौल: इस पूरे मामले में बिहारपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी लवकुश पांडे ने कहा कि, “सियार के हमलों को गंभीरता से लिया जा रहा है. ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी गई है.” इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply