छत्तीसगढ़रायपुर

ACB ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा, खसरे में सुधार के लिए मांगी थी रकम, 30 हजार में हुआ था सौदा

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुर के पटवारी बृजेश मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने 2 लोगों से 30 हजार की मांगे थे। 10 हजार नकदी दिए गए थे। बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी। सोमवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा।

पीड़ित ने एसीबी में की थी शिकायत

पीड़ित मंगलूराम एवं योगेंद्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी हैं, जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया। बिक्री के लिए सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिए पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं।

See also  महाठग शिवा साहू ठगी कांड : बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, सांठगाठ का खुलासा

10 हजार ले लिए, शेष राशि दो किस्तों में लेने पर सहमत

पटवारी ने 10 हजार रुपये ले भी लिए हैं। शेष राशि में 10-10 हजार की किस्तों में लेने के लिए सहमत हुआ है। एसीबी रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दूसरी किश्त 10 हजार रुपये रिश्वत की रकम लेते पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपित को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply