छत्तीसगढ़

जशपुर में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत:खेत में रोपा लगाने गए थे पति-पत्नी, 3 दिन में 6 लोगों की गई जान

जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 लोगों मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में रोपा लगाने गए पति-पत्नी पर बिजली गिरी है। वहीं एक और व्यक्ति की भी खेत में काम करने के दौरान झुलस गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। 3 दिन में 6वीं मौत है। घटना सन्ना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले पति-पत्नी एकम्बा गांव के थे। पति मोहर साय (56) और पत्नी पबरी बाई (50) की मौत हुई है। पत्नी की मौके पर और पति को इलाज के लिए सन्ना अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

दूसरी घटना छिछली गांव की

वहीं दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली (अ) की है। जगसाय राम (45) अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में वह आ गया। जगसाय की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मामले की जानकारी के मिलते ही तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही प्रकरण तैयार होने के बाद मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

3 दिन के भीतर 6 लोगों की मौत

मामले में BMO सुनील लकड़ा ने बताया कि बिजली गिरने से 3 दिन के भीतर 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। इन सभी की खेतों में काम करने के दौरान जान गई है। शुक्रवार को पत्थलगांव और बागबहार थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। इसके बाद सन्ना थाना क्षेत्र में तीसरी घटना हुई है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply