देश

अब सिलेंडर खत्म होने के 10 दिन पहले मिलेगी जानकारी, बच्चे ने बनाया वॉर्निंग सिस्टम

मदुरै

घरेलू सिलेंडर को इस्तेमाल करते समय एक सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि यह कभी-भी बिना किसी चेतावनी के खाली हो जाता है. यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा बड़ी होती है, जिनके घरों में सिर्फ एक ही सिलेंडर होता है. खासतौर पर यह समस्या तब ज्यादा परेशान करती है, जब आप खाना बना रहे हों और सिंलेंडर खत्म हो जाए.

अधिकांश गृहिणियां ऐसी समस्या से बचने के लिए कोई उपाय खोजती हैं. लेकिन अब इस समस्या का निदान तमिलनाडु के मदुरै में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने निकाला है. इस छात्र का नाम मिथ्रन हैं, जिसने गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले लोगों के लिए ‘सिलेंडर डिप्लेशन’ नामक वॉर्निंग उपकरण बनाया है.

छात्र का कहना है कि अगर सिलेंडर को इस वॉर्निंग डिवाइस पर रखा जाए तो सिलेंडर के अंदर एलपीजी का वजन कम होने पर 10 दिन पहले सिग्नल लाइट जलने लगती है और साथ ही बजर भी बजता है. इसमें एक स्प्रिंग जैसी संरचना इस तरह से लगाई गई है कि सिलेंडर का वजन कम होने पर यह इसमें लगे बजर को एक्टिवेट कर देती है और यह तनाव कम होने पर बज उठता है.

See also  सनातन धर्म छोड़ेंगी महामंडलेश्वर हिमांगी सखी! किन्नर अखाड़े में शुरू हुआ नया बवाल

इस बारे में छात्र मिथ्रान ने बताया कि “हमारे घर में एक ही सिलेंडर है. इसलिए कई दिनों तक गैस खत्म होने पर मेरी मां को खाना बनाने में बहुत तकलीफ होती है. इसलिए मैंने एक सर्किट ड्राफ्ट बनाया और अपने स्कूल टीचर अब्दुल रज्जाक को दिखाया. उसी के आधार पर मैंने शिक्षक की मदद से यह उपकरण तैयार किया.”

मिथ्रान ने कहा कि “10 दिन पहले जब गैस कम हो रही होगी, तो सिग्नल लाइट जलेगी और बजर बजेगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम पुष्टि कर सकते हैं कि सिलेंडर खाली होने वाला है और अगले सिलेंडर के लिए रजिस्टर कर सकते हैं.” यह उपकरण उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगा, जिनके पास केवल एक सिलेंडर है. स्कूल के शिक्षक अब्दुल रज्जाक ने कहा कि हालांकि लड़के मिथ्रान की खोज छोटी है, लेकिन जब इसे व्यावसायिक रूप से डिजाइन किया गया तो इसे कम लागत में अधिक सटीकता से बनाया जा सकेगा.

See also  जांजगीर: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के संशोधित पदस्थापना आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply