छत्तीसगढ़बिलासपुर

फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ गैंगरेप, दो फरार आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी कर चुका था सरेंडर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवती से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया था। मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

दरअसल यह पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां दो साल पहले एक युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद से दो आरोपी फरार हो गए थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। 

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

क्या है पूरा मामला 

रिपोर्ट के अनुसार घटना 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू ने अपने दोस्त रामायण भोई, बबलू और मेलू के साथ युवती के पास गया। चारो ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात कही। आरोपी रामायण साहू युवती और उसकी सहेली को अपने घर ले गया। फिर रात में आरोपी और उसका  दोस्त रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने के बहाने घुसे।पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। रामायण साहू ने पीड़िता के साथ रेप किया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

पीड़िता को शादी के लिए गुमराह करते रहे 

जानकारी के अनुसार पीड़िता घटना वाले दिन ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी। तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू और बबलू दोनों ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया। उसके बाद दोनों यह बोलकर गुमराह करते रहे की तुम दोनों की शादी करा देंगे। इस बीच पीडिता तीन माह की गर्भवती हो गई। मामले में आरोपी रामायण साहू ने 23 नवंबर 2022 को न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में अन्य आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश जारी थी। वहीं पुलिस ने मुखबिर से मिली और बबलू उर्फ शिवकुमार बंद, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी को उसके  घर से गिरफ्तार कर लिया है।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

Related Articles

Leave a Reply