छत्तीसगढ़

बस को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, साइड चल रहे ट्रक को ठोका, कई यात्री घायल

बालोद: बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई. घटना बस्तर रायपुर नेशनल हाईवे मरकाटोला घाट के पास हुई. बस कांकेर रोडवेज की बस है. बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने अपने रास्ते जा रहे ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी. टक्कर काफी जबरदस्त थी. सामने से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. इस एक्सीडेंट में बस में सवार 4 यात्री बुरी तरह घायल हुए है.

Balod Road Accident

बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर: घटना पुरूर क्षेत्र का है. एक्सीडेंट के बाद थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने बताया कि “बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी. घटना में चार लोग घायल हैं. घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाल दिया गया है. राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था जिसे क्लीयर कराया जा रहा है.मामले की जांच की जा रही है.”

See also  CG बोर्ड के रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री ने घोषित किए परिणाम

हॉटस्पॉट बना है घाट: मरकाटोला घाट दुर्घटनाओं का केंद्र बिंदु बना हुआ है. यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. बस्तर अंचल को राजधानी से जोड़ने का एकमात्र मेन रोड होने के कारण यहां यातायात का काफी दबाव रहता है. अब तक इस रोड पर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पुलिस समय समय पर इस रोड पर जागरूकता अभियान और पेट्रोलिंग भी करती है.

Related Articles

Leave a Reply