छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर के कांग्रेसी नेता पंचराम यादव ने परिवार साथ खाया जहर, पत्नी व 2 बेटों सहित चारों की मौत

जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता पंचराम यादव और उसके परिवार ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी और 2 बेटों ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बोधा तालाब क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता पंचराम यादव, उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), सूरज यादव (27), नीरज यादव (32) वर्ष ने एक साथ जहर का सेवन किया था। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चारों को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया था।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply