छत्तीसगढ़

शर्मसार; मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से रेप, 52 वर्षीय अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार

गरियाबंद के देवभोग थाना में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 52 वर्षीय आरोपी भजन मरकाम को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता मुख्य बस्ती से दूर अपने भाई के साथ रहती है, रोजाना की तरह अपने रात का भोजन कर अपने चाची के घर सोने जा रही थी, तभी सुनसान जगह पर आरोपी ने पीड़िता को रोककर दुष्कर्म किया। पीड़िता वारदात को बता रही थी, आरोपी को भी जानती थी लेकिन उसकी पहचान करने में उसे एक सप्ताह लग गया।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया, कि पीड़िता अपने भाई के घर रहती है, रोजाना की तरह 9 सितंबर की रात करीबन 8 बजे भोजन करने के बाद बस्ती में मौजूद अपने चाचा के घर सोने जा रही थी। तभी आरोपी ने सुनसान जगह देख कर पीड़िता को रोक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अर्ध नग्न दशा में जब परिजन के घर पहूंची तो उन्हें पीड़िता के साथ अनाचार होने की आशंका हुई। अगली सुबह पीड़िता को पूछे जाने पर वह घटना की आधी अधूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में की।

See also  एक बार फिर सवारियों से भरी पिकअप पलटी : 10 से ज्यादा लोग थे सवार, घायलों को इलाज के लिए भेजा

आरोपी

Related Articles

Leave a Reply