छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर बोरे में डाल लाश को ससुराल के बाड़ी में छिपाया, भाई ने पुलिस को दी सूचना

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास बस्ती में युवक ने अपने ससुराल में आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर घर के पास ही बाड़ी में छिपा दिया। इसके बाद वह अपने घर रुआबांधा गया और अपने भाई को सारी बात बताई। उसके भाई ने आरोपी को थाने लेजाकर सरेंडर कराया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार रुआबांधा निवासी संजय गौड़ पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के आरती के साथ उसके मायके में रह रहा था। संजय गौड़ के ससुराल में उसकी सास व ससुर के साथ पत्नी का भाई रहते हैं। लोगों ने बताया कि संजय गौड का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था लेकिन ससुराल वालों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार रात को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया संजय गौड़ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

हत्या के बाद संजय गौड़ ने लाश को बोरे में बंद किया और बाड़ी में छिपा दिया। इस बात की घर पर किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। हत्या के बाद रात को संजय गौड़ रातभर सोया और सुबह-सुबह रुआबांधा अपने घर चला गया। घर पहुंचने के बाद संजय गौड़ ने अपने भाई को हत्या की बात बताई। यह सुनने के बाद उसके भाई ने भिलाई नगर थाने में जाकर संजय गौड़ को थाने में सरेंडर करवाया। पुलिस को जानकारी होने के बाद हत्या का मामला खुला। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply