कोरबाछत्तीसगढ़

देवपहरी में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 लोग, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

कोरबा. छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. कोरबा जिले के तमाम वाटरफॉल इन दिनों शबाब पर नजर आ रहे हैं. सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटनस्थल देवपहरी (Devpahari Waterfall Korba) घूमने पहुंचे 5 लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए. राहत की बात रही कि इसकी सूचना मिलते ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के 2 युवक और 3 युवतियां सोमवार शाम करीब 4 बजे देवपहरी घूमने आए थे. इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी की जान खतरे में पड़ गई. पुलिस और प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज बहाव के कारण चुनौतियां बढ़ गई, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ : पानी के टैंकर में तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा 2.60 क्विंटल गांजा की बड़ी खेप, ट्रक ड्राइवर भागने में रहा सफल

Related Articles

Leave a Reply