छत्तीसगढ़

नहर में मछली के जाल में फंसकर बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस की जांच जारी

धमतरी। जिले में एक बुजुर्ग की जाल में फंस कर मौत हो गई है। बता दें कि नगरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के सांकरा रोड की घटना है। जहां पर एक युवक जो बरसात आते ही कई दिनों से मछली पकड़ने नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था और घर से भी आना जाना करता था। लेकिन आज जब सुबह जब वह मछली फसी है कि नहीं देखने गया, तो वह वापस नहीं आया।

वहीं जब गांव के ग्रामीणों ने देखा कि नहर में मछली के जाल में कोई युवक फंसा है। तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल जाल को ऊपर खींचते हुए युवक को बाहर निकाला। तो उसकी पहचान बरातु राम रात्रे, उम्र 55 वर्ष, ग्राम खम्हरिया निवासी के रूप में की गई। हालांकि मृत्यु कैसे हुई है, यह कारण अभी अज्ञात है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस जांच कार्रवाई करने में जुट गई है।

See also  दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की ठोकर से दो सगे भाई सहित 3 युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply