छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA : 12वीं बटालियन में रहे पूर्व आरक्षक योगेश शर्मा की कुंए में गिरने से मौत

जांजगीर। कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह कुएं के पार में आज सुबह बैठे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव निकाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में लगी शिकायतों की भरमार : पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने दर्ज करवायी अपनी समस्याएं 

जांजगीर जिले के कचहरी चौक में 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे। वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे। जिसे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित वर्षों से बंद कचरा से भरे कुएं में गिर कर उनकी मौत हो गई।

See also  सक्ति में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply