छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा: चलते ट्रक में अचानक लगी आग, धू-धू कर जलने लगा हाइवा, मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के बेलदारपारा रोड पर एक चलते हुए हाईवा ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक राखड़ खाली करके लौट रहा था। घटना के दौरान ट्रक धू-धू कर जलने लगा। यह दृश्य देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और लोगों में हड़कंप मच गया। चालक ने समय रहते अपनी जान बचा ली। आग लगने के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ से खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलने पर पीआईएल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना चांपा थाना क्षेत्र के पीआईएल रोड पर स्थित बेलदारपारा रोड की है।

Related Articles

Leave a Reply