छत्तीसगढ़बिलासपुर

रायपुर आ रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 16 यात्री घायल, हादसे में ड्राइवर की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई, जिससे बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 को गंभीर स्थिति में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा तड़के 4 बजे धौराभाटा के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम घनश्याम चौहान है। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों के गया, बिहार से लेकर रायपुर आ रही थी। इस दौरान धौराभाटा के पास ब्रेकडाउन हुआ और हादसा हो गया।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

बताया जा रहा है कि घायलों को सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

बस में सवार यात्रियों का कहना है कि अचानक ब्रेक फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply