छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन के दौरान लगा करेंट, 15 लोग घायल एक की हालत गंभीर

धमतरी जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान करेंट के चपेट में आए करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में गुरुर हॉस्पिटल ले जाया गया। वही कुछ लोगो के हालत गंभीर होने के कारण धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहा सभी घायलों का उपचार जारी है। बताया जाता है कंवर गांव में दुर्गा विसर्जन करने बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे। इस बीच कुछ लोगो को देवी आया हुआ था। डांग के ऊपर में लगे पीतल का कलस ऊपर हाइटेशन तार से जा टकराया। वही तार टकराते ही टूट कर नीचे गिर गया। जिसके चलते विसर्जन में मौजूद कई लोग करेंट के चपेट के आ गए। जिनमे से एक की हालत को नाजुक बताई जा रही है। दो बच्चे का स्थिति भी खराब बताया जा रहा है। कुछ लोगो का उपचार गुरुर शासकीय हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि 5 मरीजों का इलाज धमतरी शासकीय जिला अस्पताल में चल रहा है बहरहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

See also  अकलतरा में चोरी के चार दहशतगर्द पकड़े गए , दो अब भी फरार, सोने चांदी सुरक्षित , नगदी 2.11 लाख बरामद

Related Articles

Leave a Reply