छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR : 2 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले-पिता को फांसी देने की मांग, शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

जांजगीर-चांपा जिले में 2 साल की मासूम से सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए शहर के नेता जी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। विधायक व्यास कश्यप भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए।

बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में सौतेले पिता ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई थी। 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
रेप के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।

रेप के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।

शहर के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश था, जिससे लेकर विधायक व्यास कश्यप और बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने कैंडल मार्च निकाला। सभी ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply