छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA NEWS:नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, तेंदुआ, धाराशिव, सेमरा से 14 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक  शुक्ला (IPS) के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में थाना नवागढ़ प्रभारी निरी. भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त के दौरान छापा मारा गया। इस कार्यवाही के दौरान थाना नवागढ़ क्षेत्र के तेंदुआ, धाराशिव, सेमरा से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया!

See also  गाड़ी साफ नहीं करने पर SP ने ड्राइवर को पीटा, अस्तपाल में भर्ती, पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने पुलिस अफसर को हटाने और FIR की मांग

Related Articles

Leave a Reply