छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR-CHAMPA : दोस्त से मुलाकात करने निकला था युवक, हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में दोस्त से मिलने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अमरता के रहने वाले दिलेश डहरिया शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब अपने दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे जा टकराई। हादसे में दिलेश के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस और दिलेश के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

See also  अमेरिका में छत्तीसगढ़ का सम्मान, NACHA को मिला 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर' का अवार्ड

Related Articles

Leave a Reply