छत्तीसगढ़रायपुर

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, घर के इकलौते बेटे के निधन से सदमे में परिजन

रायपुर। राजधानी से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नवापारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त लालजी कुमार पटेल पिता कुमार पटेल ग्राम भेंडरी निवासी के रूप में हुई है। मृतक घर का इकलौता बेटा था, हादसे में बेटे की मौत के बाद से परिजन सदमे में है। वहीँ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply