छत्तीसगढ़

भड़काऊ भाषण पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा नेताओं ने की थी पुलिस में शिकायत

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण व अमर्यादित बयान पर कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के साथ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी.

एएसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि कल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लिखित आवेदन पेश किया था. इस पर प्रथम दृष्टया दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351(1)(ड), 352, 296 के तहत मामला पंजीबध किया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

क्या था मामला

बता दें कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आया था. इसमें जांगड़े कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ की बात कह रही हैं. साथ ही बलौदाबाजार की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया था. इस वीडियो को बीजेपी ने शेयर कर लिखा कि कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

दरअसल, यह वीडियो कांग्रेस के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है. इसमें उत्तरी जांगड़े युवाओं को ये कह रही हैं कि कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है, केवल बाहर से ही नहीं आना है. हम सबको एक साथ जाकर तोड़-फोड़ कर आना है. बलौदाबाजार कैसा है, ये तो आप जान ही रहे हैं.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

यह प्रदर्शन उत्तरी जांगड़े के पति गनपत जांगड़े सहित छह लोगों के खिलाफ धान गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसके विरोध में कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उत्तरी जांगड़े ने यह विवादास्पद बयान दिया था.

Related Articles

Leave a Reply