छत्तीसगढ़

दर्दनाक वाकया : पिता की मौत से दुखी दो सगी बहनें ट्रेन के सामने कूदीं, बडी बहन की मौत, छोटी घायल

रायपुर

खमतराई थाना क्षेत्र में दो बहनें अपने पिता की मौत सहन नहीं कर पाईं और इस गम में ही ट्रेन के सामने कूद गईं। हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई, वहीं छोटी बहन की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना 20 दिसंबर की देर शाम की है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

खमतराई पुलिस के अनुसार, गुढ़ियारी निवासी विजय अग्रवाल की दो बेटियां और एक बेटा है। विजय की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही थी, जिसे उसके परिवार वालों ने एम्स हास्पिटल में दाखिल कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

सहन नहीं कर पाईं पिता की मौत का गम

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

पिता की मौत से आहत उसकी दोनों बेटियां यह गम सहन नहीं कर पाईं और इससे दुखी होकर शाम के समय दोनों आत्महत्या करने के इरादे से डब्ल्यूआरएस पैराडाइज के सामने रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचीं। उस समय ट्रैक पर से एक ट्रेन गुजर रही थी, जिसके सामने दोनों बहनें कूद गईं। इस घटना के बाद दोनों बहनों को पुलिस के मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फूलदेवी की मौत हो गई, वहीं आंचल इलाज के बाद खतरे से बाहर है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply